Maharajganj News: 42.5 किलो गांजा के साथ दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Updated Wed, 28 Oct 2026 02:06 AM IST

सोनौली। नेपाल के हेटौडा में पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक भारतीय गाड़ी से 42.5 किलो गांजा बरामद कर दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया। गांजा चालक की सीट के नीचे बने गुप्त कैविटी में 19 प्लास्टिक में लिपटे पैकेटों में छिपाकर रखा गया था। गाड़ी बिहार नंबर की थी और हेटौडा से भारत की ओर जा रही थी।




