ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर कथित वसूली का आरोप, अधिवक्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय के खिलाफ खोला मोर्चा
महराजगंज। जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया में कथित अनियमितता और अवैध वसूली के आरोप को लेकर अधिवक्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का आरोप है कि ड्राइविंग लाइसेंस की फाइल और टेस्ट के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक रकम मांगी जा रही है। उनका कहना है कि डीटीआई में विभिन्न सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क की स्पष्ट सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे आवेदकों को परेशानी हो रही है।
अधिवक्ताओं ने टेस्ट प्रक्रिया, आरआई की लॉगिन व्यवस्था और शुल्क की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए हैं।
मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और आम आवेदकों को राहत कब मिलती है।
📢 आपकी राय: क्या सरकारी कार्यालयों में सभी सेवाओं की निर्धारित फीस सूची सार्वजनिक होनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
📘 https://www.facebook.com/profile.php?id=61595615337663
जन पहरा — सच के साथ, आपके साथ।
#जनपहरा #महराजगंज #ARTO #DrivingLicense #अधिवक्ता #महराजगंज_न्यूज़





