महराजगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) को लेकर महराजगंज जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।
📌 एक नजर में परीक्षा की पूरी जानकारी
▪️ कुल परीक्षा केंद्र – 11
▪️ कुल पंजीकृत अभ्यर्थी – 9,744
▪️ पहली पाली – 4,872 अभ्यर्थी
▪️ दूसरी पाली – 4,872 अभ्यर्थी
▪️ पहली पाली – सुबह 10 से दोपहर 12 बजे
▪️ दूसरी पाली – दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक
🚦 शहर में 12 घंटे भारी वाहनों की नो-एंट्री
परीक्षा के मद्देनजर महराजगंज शहर में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सिंदुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर और पकड़ी चौकी पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
हालांकि, रोडवेज बसों और आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है।
🏫 इन क्षेत्रों में विद्यालय रहेंगे बंद
परीक्षा के चलते नगर पंचायत घुघली, नगर पंचायत फरेंदा और नगर पालिका परिषद महराजगंज क्षेत्र के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
📢 महराजगंज की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — JanPehra.in के साथ।
#MaharajganjNews #UPPET2026 #PETExam #TrafficUpdate #JanPehra #UttarPradesh





