सिसवा बाजार (महराजगंज)। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन लगातार 28वें दिन भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ता 30 सितंबर से कार्य बहिष्कार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में धरने पर बैठी हैं।
धरनारत आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आशा कार्यकर्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने से जुड़ी कई गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी असर पड़ रहा है।
मंगलवार को भी सीएचसी परिसर में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता धरने में शामिल रहीं। उन्होंने सरकार से जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
धरने के दौरान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रीना सिंह के साथ पूजा यादव, सोनी जायसवाल, जानकी देवी, सुभावती देवी, राजिता देवी तथा लक्ष्मीना देवी सहित अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
जन पहरा ब्यूरो | महराजगंज
janpehra.in




