महराजगंज। जिले में खुले बिजली ट्रांसफॉर्मरों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए बिजली विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

इसके तहत जिले के 230 ट्रांसफॉर्मरों के चारों तरफ जाली लगाकर सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। इस योजना पर कुल 54.18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले के कई इलाकों में बिजली ट्रांसफॉर्मर खुले में लगे हैं। इनके आसपास सुरक्षा घेरा नहीं होने से हादसों का खतरा बना रहता है। खासकर आबादी वाले क्षेत्रों, सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर लगे ट्रांसफॉर्मरों के पास बच्चों और राहगीरों के पहुंचने की आशंका रहती है।

इसी को देखते हुए बिजली विभाग ने जिले के 230 ट्रांसफॉर्मरों को चिह्नित कर योजना में शामिल किया है। इन सभी ट्रांसफॉर्मरों के चारों तरफ जाली लगाई जाएगी, ताकि लोग सीधे बिजली के उपकरणों तक न पहुंच सकें। इस योजना के तहत ट्रांसफॉर्मरों के चारों तरफ जाली लगाने के साथ जरूरत के अनुसार चबूतरे और सुरक्षा से जुड़े अन्य इंतजाम भी किए जाएंगे। इससे ट्रांसफॉर्मरों के आसपास सुरक्षित दूरी बनाए रखने में मदद मिलेगी और दुर्घटनाओं का खतरा कम हो सकेगा।

इस काम के लिए 54.18 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। विभाग के अनुसार, योजना को बिजनेस प्लान में शामिल कर स्वीकृति भी मिल चुकी है।

विद्युत वितरण मंडल महराजगंज के अधीक्षण अभियंता राकेश मोहन ने बताया कि खुले ट्रांसफॉर्मरों के चारों तरफ जाली और चबूतरा बनाने से लोगों की सीधी पहुंच सीमित होगी। इससे ट्रांसफॉर्मरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि काम के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

Hot this week

🔴 जन पहरा | महराजगंज

🚜 पराली जलाने पर रोक के लिए जागरूकता अभियान...

जन पहरा | महराजगंज

महराजगंज जिला संयुक्त अस्पताल में अप्रैल से सितंबर 2026...

🔴 जन पहरा | महराजगंज

ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर कथित वसूली का आरोप,...

🔴 जन पहरा | महराजगंज न्यूज़

महराजगंज के 32 गांवों की बदलेगी सड़कों की तस्वीर,...

Topics

🔴 जन पहरा | महराजगंज

🚜 पराली जलाने पर रोक के लिए जागरूकता अभियान...

जन पहरा | महराजगंज

महराजगंज जिला संयुक्त अस्पताल में अप्रैल से सितंबर 2026...

🔴 जन पहरा | महराजगंज

ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर कथित वसूली का आरोप,...

🔴 जन पहरा | महराजगंज न्यूज़

महराजगंज के 32 गांवों की बदलेगी सड़कों की तस्वीर,...

🚨 महराजगंज: घायल बिकाउ उर्फ भुआड़ी की पत्नी विमल देवी की तहरीर पर FIR दर्ज

महराजगंज। घायल बिकाउ उर्फ भुआड़ी के मामले में नया...

🚨 महराजगंज में आज 9,744 अभ्यर्थी देंगे UP PET परीक्षा, शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री!

महराजगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img