महराजगंज। नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बीच भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन अर्नब के प्रभाव से नेपाल के कई प्रमुख राजमार्गों पर आवाजाही प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
नेपाल सरकार ने विशेष चेतावनी जारी करते हुए लोगों से फिलहाल यात्रा टालने की अपील की है। इसका असर सोनौली-बेलहिया सीमा के रास्ते नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों पर भी पड़ सकता है।
⛰️ इन प्रमुख रास्तों पर बढ़ा खतरा
नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड, सिद्धार्थ राजमार्ग, कोशी, कांती और अरनिको राजमार्ग के संवेदनशील हिस्सों में भूस्खलन, चट्टानें गिरने और सड़क क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।
🚗 यात्री और मालवाहक वाहन भी हो सकते हैं प्रभावित
नदियों का जलस्तर बढ़ने से सड़क किनारे कटाव और पुल-पुलियों को नुकसान पहुंचने का खतरा है। इससे काठमांडू और पोखरा जाने वाले पर्यटकों के साथ मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है।
⚠️ प्रशासन की यात्रियों से अपील
जिला प्रशासन के सहायक जिलाधिकारी ईश्वर प्रसाद शर्मा ने यात्रियों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।
👉 नेपाल जाने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें।
📢 महराजगंज और आसपास की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें JanPehra.in के साथ।
#JanPehra #MaharajganjNews #NepalNews #SonauliBorder #Kathmandu #Pokhara #LandslideAlert #BreakingNews





