नौतनवा। सोहगी बरवा वन्यजीव लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल में इन दिनों तेंदुआ की चहलकदमी देखी जा रही है। कभी वह चानकी घाट जंगल गुलरिहा मार्ग पर तो कभी टेढ़ी गंगापुर के पास शीशम पुल के आसपास, कभी कजरी गांव के पास दिख जाता है। इससे राहगीर आशंकित हैं।
जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ीघाट बीट के जंगल से तेंदुआ रात में चानकी घाट जंगल गुलरिहा मार्ग पर तेंदुआ अक्सर दिख जाता है। राहगीर मुसीर अहमद, राजू, शैलेश, अमित कुमार, त्रिलोकी मौर्या, शंभू आदि लोगों ने बताया कि तेंदुआ जंगल में सड़क के आसपास झाड़ी में तो रात में कभी सड़क पर ही दिख जाता है। गत सोमवार की रात कजरी गांव के बनकटवा टोले के पास वनकर्मियों को तेंदुआ दिखा था। एक सप्ताह पहले भी रात में टेढ़ी घाट वन चौकी के छत पर बैठा था |




