परतावल-महराजगंज मार्ग पर हुआ हादसा, दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर
महराजगंज (परतावल)। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-महराजगंज मार्ग पर छातिराम पेट्रोल पंप के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान विनय कुमार आर्य और अभय नंदन पांडेय के रूप में हुई है। विनय कुमार आर्य देवरिया जिले में पुलिस विभाग में तैनात हैं
“घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।”
– महेंद्र कुमार मिश्र, एसओ श्यामदेउरवां





