महराजगंज, उत्तर प्रदेश। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एकमा राजी टोला निवासी एक महिला की ऑपरेशन के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उपचार में लापरवाही की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, महिला की तबीयत खराब होने पर 21 अक्तूबर को महराजगंज स्थित केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि 22 अक्तूबर को ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों द्वारा हीमोग्लोबिन का स्तर 9.1 बताया गया और रक्त चढ़ाने की सलाह दी गई।
परिजनों का कहना है कि रक्त की व्यवस्था किए जाने के बावजूद महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ और रात लगभग 11:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद मृतका के पति ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए अस्पताल प्रबंधन और संबंधित चिकित्सकों की भूमिका की जांच की मांग की है।
इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने कहा है कि आवश्यकता के अनुसार पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी





