पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद अली का निधन, आनंद नगर में शोक की लहर
महराजगंजआदर्श नगर पंचायत आनंद नगर के वार्ड नंबर 7, मिल कॉलोनी निवासी पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मोहम्मद अली का देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में शोक व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अली पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी पहचान के चलते उनके निधन से आनंद नगर में शोक का माहौल है। क्षेत्र के लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें
🌐 वेबसाइट: https://janpehra.in/
📘 Facebook https://www.facebook.com/profile.php?id=61595615337663
जन पहरा — जनता की आवाज़, ज़मीनी सच पर पहरा।**
#जनपहरा #महराजगंज #आनंदनगर #मोहम्मदअली #शोक_संवेदना #पूर्वांचल_न्यूज़





