📍 नौतनवा, महराजगंज।
भारत-नेपाल सीमा पर कद्दू के बीजों की लगातार बरामदगी से कथित तस्करी नेटवर्क को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस, एसएसबी और कस्टम विभाग की कार्रवाई में अगस्त से अक्टूबर के बीच कई बड़ी खेपें पकड़ी गईं।
🔴 कब-कब हुई कार्रवाई?
▪️ 31 अगस्त: खनुआ गांव के बजरडीहवा टोले के पास 240 किलो कद्दू के बीज बरामद किए गए। दो लोगों को बाइक के साथ पकड़ा गया।
▪️ 18 सितंबर: चंडीथान टोल प्लाजा के पास ट्रक से 151 बोरियों में करीब 6,040 किलो बीज बरामद हुए।
▪️ 8 अक्टूबर: सोनौली सीमा क्षेत्र के श्याम काट पुल के पास कथित अवैध गोदाम पर छापेमारी के दौरान डीसीएम पर लादी जा रही 260 बोरियां मिलीं। चालक को गिरफ्तार किया गया।
फिलहाल जांच एजेंसियां बीजों के स्रोत, उनके परिवहन और संभावित तस्करी नेटवर्क की कड़ियों की पड़ताल कर रही हैं। अलग-अलग बरामदगी के मामलों के बीच संबंध है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
📢 सीमा पर निगरानी और तस्करी रोकने की कार्रवाई तेज।
📰 जनपहेरा.in | सच के साथ, आपके साथ
#महराजगंज #नौतनवा #भारतनेपालसीमा #तस्करी #UPNews #JanPehra





