भारत-नेपाल बॉर्डर पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, 648 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज | नौतनवा: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसबी की 66वीं वाहिनी और नौतनवा पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 648 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार समेत मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ 527 के पास हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 527 के पास आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा पुल के नजदीक संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। एसएसबी की हरदीडाली सीमा चौकी को रविवार सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए शराब की बड़ी खेप नेपाल ले जाने की तैयारी है।

सूचना मिलने के बाद एसएसबी की सीमा चौकी सुंडी और नौतनवा पुलिस को साथ लेकर संयुक्त टीम ने संदिग्ध रास्ते पर नाकाबंदी की। इसी दौरान नौतनवा की ओर से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया।

नौ बैग में मिलीं 648 बोतल अंग्रेजी शराब

कार की तलाशी लेने पर नौ बैग में रखी 648 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस और एसएसबी ने तस्करी में इस्तेमाल कार, 1,470 रुपये भारतीय मुद्रा और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए।

हरियाणा, दिल्ली और नेपाल के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपित

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी निवासी हरिओम प्रजापति, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर निवासी मनीष कुमार और नेपाल के कास्की निवासी विजय भुजील के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने दिल्ली से शराब लाकर नेपाल में बेचने की योजना की बात बताई।

गिरफ्तार आरोपितों और बरामद सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नौतनवा पुलिस को सौंप दिया गया है।

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई

महराजगंज की भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकना सुरक्षा एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण चुनौती है। ऐसे में एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सीमा पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

जन पहरा – जनता की आवाज़, ज़मीनी सच पर पहरा।

महराजगंज और पूर्वांचल की निष्पक्ष एवं ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें।

🌐 वेबसाइट: https://janpehra.in/

📘 फेसबुक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61595615337663

#MaharajganjNews #NautanwaNews #IndiaNepalBorder #LiquorSmuggling #SSB #MaharajganjPolice #UttarPradeshNews #JanPahra

Hot this week

नौतनवा ITI में रोजगार मेले का आयोजन, 455 में से 225 युवाओं को मिली नौकरी

महराजगंज। जिले के युवाओं के लिए रोजगार के लिहाज...

🔴 जन पहरा | महराजगंज

🚜 पराली जलाने पर रोक के लिए जागरूकता अभियान...

जन पहरा | महराजगंज

महराजगंज जिला संयुक्त अस्पताल में अप्रैल से सितंबर 2026...

🔴 जन पहरा | महराजगंज

ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर कथित वसूली का आरोप,...

🔴 जन पहरा | महराजगंज न्यूज़

महराजगंज के 32 गांवों की बदलेगी सड़कों की तस्वीर,...

Topics

नौतनवा ITI में रोजगार मेले का आयोजन, 455 में से 225 युवाओं को मिली नौकरी

महराजगंज। जिले के युवाओं के लिए रोजगार के लिहाज...

🔴 जन पहरा | महराजगंज

🚜 पराली जलाने पर रोक के लिए जागरूकता अभियान...

जन पहरा | महराजगंज

महराजगंज जिला संयुक्त अस्पताल में अप्रैल से सितंबर 2026...

🔴 जन पहरा | महराजगंज

ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर कथित वसूली का आरोप,...

🔴 जन पहरा | महराजगंज न्यूज़

महराजगंज के 32 गांवों की बदलेगी सड़कों की तस्वीर,...

🚨 महराजगंज: घायल बिकाउ उर्फ भुआड़ी की पत्नी विमल देवी की तहरीर पर FIR दर्ज

महराजगंज। घायल बिकाउ उर्फ भुआड़ी के मामले में नया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img